असगर वजाहत।
– 14 अगस्त को रिलीज होगी सनी देओल की चर्चित फिल्म बंटवारा 1947, ट्रेलर जारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी भावनात्मक कहानी लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 आगामी 14 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जनपद के लिए गौरव की बात यह है कि फतेहपुर के असगर वजाहत के नाटक पर आधारित यह बड़ी फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है जो जनपद के लिए सुखद एहसास है।

यह फिल्म भारत के विभाजन 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस दौर के दर्द, संघर्ष, मानवता व रिश्तों की मार्मिक कहानी को प्रस्तुत करती है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल, करण देओल और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। संगीत एआर रहमान ने दिया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फतेहपुर के डॉ असगर वजाहत के बहुत ही मशहूर नाटक जिस लाहौर नहि देख्या जन्मया पर आधारित है। हाल ही में जारी ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। ट्रेलर में विभाजन के समय बिछड़ते परिवारों, सांप्रदायिक तनाव, मानवीय संवेदनाओं और इंसानियत की मिसालों को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। सनी देओल का दमदार अभिनय और संवाद दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान सनी देओल ने कहा कि बंटवारा 1947 राजनीति नहीं, बल्कि उस दौर के लोगों के दर्द, प्रेम और इंसानियत की कहानी है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे किसी भी पूर्वाग्रह के बिना फिल्म देखें और उसके मानवीय संदेश को समझें। जनपद के कवियों शायरों, साहित्यकारों, कलाकारों में एक विशेष तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। शिवशरण सिंह चैहान अंशुमाली, जफर इकबाल जफर, कमर सिद्दीकी, शायर शिवशरण बंधु, डॉ. वारिस अंसारी, शिव सिंह सागर, डॉ. शिवम हथगामी, राजेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र गौरव, वसीक सनम ने फिल्म रिलीज पर खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now