फोटो परिचय- भगवान बलराम की शोभायात्रा निकालते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व किसान।

— कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को नहर कॉलोनी से भगवान बलराम की शोभायात्रा निकाली। ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान यात्रा में शामिल हुए। वर्मा तिराहा, बाकरगंज और चैक चौराहा होते हुए शोभायात्रा कलक्ट्रेट पहुंची।

इस दौरान बैल पालकों, गोपालकों और किसानों को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और किसान हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, पुवेंद्र श्रीवास्तव, राम गोपाल, बलदेव, मुन्नालाल मौर्य समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now