फोटो परिचय-  डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक करतीं महिलाएं।

– 12 अक्टूबर को शक्ति उत्सव अलंकार समारोह में गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

– विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वाली महिलाएं साझा करेंगी प्रतिभा और अनुभव

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। नवरात्रि के उल्लास और महिला शक्ति के सम्मान को समर्पित विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 अक्टूबर को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में शक्ति उत्सव अलंकार समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में पारंपरिक गरबा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महिला प्रतिभाओं से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव का रंग देखने को मिलेगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर विद्यालय परिसर में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और अपनी अलग पहचान रखने वाली महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में करीब 15 महिलाएं एकजुट होकर महिला नेतृत्व, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देंगी। आयोजकों का कहना है कि समारोह का उद्देश्य महिलाओं को केवल मंच उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा और सामूहिक शक्ति को समाज के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना भी है।

समारोह में नवरात्रि की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को गरबा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान करेंगे। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा बाजपेयी ने महिला समूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे आयोजनों को व्यापक रूप दिया जा सकता है।

बैठक में सलोनी मेहरोत्रा, सुषमा सिंह, ललिता रस्तोगी, कविता रस्तोगी, कल्पना सिंह, संगीता द्विवेदी, माधुरी साहू और वंदना द्विवेदी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now