फोटो परिचय- भाजपा की बैठक में मौजूद राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी।
– बूथ से मंडल तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर, महिला संपर्क बढ़ाने की बनी योजना
– वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों का संगठन हित में उपयोग करने का आह्वान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को और प्रभावी बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने महिला संपर्क अभियान को गति देने तथा पुराने पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों के अनुभवों को संगठनात्मक कार्यों में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, डिजिटल साक्षरता और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बैठक में सेवा सेतु के माध्यम से शिविर लगाकर जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की जानकारी दी गई।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, नितिन ओमर, देवेंद्र अवस्थी, आशुतोष अग्निहोत्री, श्वेता शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, नीरज सिंह, उदय लोधी, आशुतोष त्रिवेदी, सुशीला मौर्य, मधुराज विश्वकर्मा, गायत्री सिंह, अरिमरदन सिंह, सुनीता गुप्ता, कुलदीप भदौरिया, विजय लक्ष्मी साहू, प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी और शिवाकांत तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
