फोटो परिचय-  पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी महिला।

– धर्म व जाति आधारित फोटो-वीडियो पोस्ट करने का आरोप

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। सोशल मीडिया पर जातिगत एवं धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी व विवादित फोटो-वीडियो पोस्ट करने के मामले में खागा पुलिस ने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एक्स के माध्यम से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार फेसबुक पर सुषमा गौतम नामक अकाउंट से जातिगत एवं धार्मिक आपत्तिजनक तथा विवादास्पद टिप्पणियां करने के साथ ही फोटो व वीडियो पोस्ट किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही थाना खागा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की। प्रकरण में सुषमा पत्नी सोनू निवासी ग्राम खैरई थाना खागा के खिलाफ मु.अ.सं. 380/2026, धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया। साथ ही धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उसे उपजिलाधिकारी, खागा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा चुकी है। मामले की विवेचना जारी है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now