फोटो परिचय- नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते संगठन के पदाधिकारी।
-अभिषेक कुमार बने नगर दक्षिणी अध्यक्ष, नई टीम ने संभाली संगठन की जिम्मेदारी
– व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाधान के लिए सक्रिय रहने का संकल्प
सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। आदर्श व्यापार मंडल की नगर दक्षिणी इकाई के संगठन विस्तार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान अभिषेक कुमार को नगर दक्षिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ संगठन के विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग एवं संरक्षक दिनेश साहू के मार्गदर्शन में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनके हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर पूर्वी अध्यक्ष अशोक यादव, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, जाहिद अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी पाने वाले सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में नगर दक्षिणी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष शिवम अग्रहरी, संगठन मंत्री विनय कुमार गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दक्षिणी शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गणेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
नव नियुक्त नगर दक्षिणी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर दक्षिणी क्षेत्र के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
