फोटो परिचय- सोलर एनर्जी शोरूम का उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह।

– जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

– सोलर पैनल से बिजली बिल में राहत के साथ पावर कट की समस्या से भी मिलेगी निजात

– सरकारी सब्सिडी का लाभ दिलाने के साथ ग्राहकों के लिए फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। लगातार बढ़ती बिजली दरों और बार-बार होने वाली बिजली कटौती के बीच सौर ऊर्जा लोगों के लिए वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी दिशा में शहर के रामगंज-पक्का तालाब स्थित गुजरात सोलर एनर्जी शोरूम का रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर लोग बिजली के खर्च को कम करने के साथ अपनी ऊर्जा जरूरतों को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से संचालित सोलर सब्सिडी योजना का लाभ उठाने की अपील की।
शोरूम संचालक कारी वसीम, दानिश सिद्दीकी, मैनेजर अनस व आजम खान ने बताया कि प्रतिष्ठान में घरेलू जरूरतों के अलावा अन्य उपयोग के लिए विभिन्न क्षमता के सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों को सरकारी नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।
संचालकों के अनुसार तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
उद्घाटन समारोह में अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होने से उपभोक्ताओं के खर्च में राहत मिल सकती है। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर साजिद, अबुल हसन, कयामुल, अल्ताफ, सगीर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now