– खागा कोतवाली के हसनपुर रमडेरवा गांव का मामला

– भाई ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर रमडेरवा गांव में गुरुवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी सुनील पटेल की 35 वर्षीय पत्नी कोमल देवी की मौत के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। प्रथमदृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि मृतका के मायके पक्ष ने घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई रानू निवासी मीरपुर, थाना मलवां ने अपने बहनोई पर बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now