– औंग स्टेशन से उतरने के बाद पैदल घर लौट रहा था युवक

– पीछे से आई ट्रेन ने लिया चपेट में, मौके पर ही तोड़ा दम

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। औंग रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शाखा गांव निवासी रामप्रसाद का पुत्र शिवप्रकाश चक्रवर्ती कानपुर से पैसेंजर ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि औंग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह कुछ देर के लिए ट्रैक के किनारे चला गया। इसी दौरान ट्रेन रवाना हो गई। ट्रेन निकलने के बाद शिवप्रकाश रेलवे लाइन के किनारे पैदल घर की ओर बढ़ रहा था।

इसी बीच पीछे से आई दूसरी ट्रेन की चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now