फोटो परिचय- स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हसवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत मानसिंह को सम्मानित करते विद्यालय के प्रबंधक पीयूष खन्ना।

– सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, विद्यालय में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर।

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज, हसवा में रविवार, 11 अक्टूबर को आयोजित आमसभा की बैठक में अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य श्यामलाल वर्मा तथा पर्यवेक्षक ममता गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से भरत मानसिंह को विद्यालय का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन के बाद विद्यालय के प्रबंधक पीयूष खन्ना ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना विद्यालय की प्राथमिकता है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत मानसिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करने का संकल्प लिया। वहीं, कोर कमेटी के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जल्द ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

इस अवसर पर किशन मेहरोत्रा, राजेंद्र मेहरोत्रा, सुधीर श्रीवास्तव, रूपकमल टंडन, पंकज कक्कड़, राजीव मेहरोत्रा, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव सहित कोर कमेटी और आमसभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now