फोटो परिचय-  कन्याओं को शिक्षण सामग्री भेंट करते कुमार शेखर।

* कन्याओं को भोजन कराकर भेंट की गई पाठ्य सामग्री व दक्षिणा

* बिरसा मुंडा संस्कारशाला में बच्चों को वितरित किया प्रसाद

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। नवरात्र के अवसर पर भोजन जन सेवा समिति के कुमार शेखर ने कन्या पूजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और पाठ्य सामग्री व दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें माला पहनाई गई और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। इसके बाद खीर-पूड़ी का भोजन कराकर उन्हें पढ़ाई से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। कुमार शेखर ने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके बाद सेवा अभियान के तहत शहर के चित्रांश नगर स्थित बिरसा मुंडा संस्कारशाला में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आचार्य रामनारायण का विशेष सहयोग रहा। बच्चों के बीच प्रसाद बांटकर उनके प्रति स्नेह और अपनत्व प्रकट किया गया।

कुमार शेखर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल परंपराओं का निर्वहन करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत बनाना भी है। शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now