फोटो परिचय-  जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

– डीएम निधि गुप्ता वत्स और सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
– फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान की दी जाएगी जानकारी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत संचालित यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और उसके उचित प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देगा।

डीएम ने किसानों से अपील की कि फसल अवशेषों को खेतों में जलाने के बजाय कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक विधियों से उनका निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरता और उसमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंचता है। इसका प्रतिकूल असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं और उपलब्ध कृषि यंत्रों का लाभ उठाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उप निदेशक कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now