फोटो परिचय-  आरक्षी भर्ती के तहत चल रहे मेडिकल परीक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– पुलिस लाइन में चल रही चिकित्सा जांच की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
– अभ्यर्थियों के परीक्षण की प्रक्रिया और इंतजामों को परखा

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। आरक्षी भर्ती-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन पहुंचकर अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल जांच के लिए निर्धारित स्थल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने परीक्षण की कार्यप्रणाली, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और परिसर में किए गए इंतजामों का बारीकी से अवफतेहपुरलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित चिकित्सा परीक्षण की जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही जारी रही। एसपी ने पूरी प्रक्रिया का जायजा लेकर भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now