filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

फोटो परिचय-  सिद्धपीठ मां शीतला धाम के नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण करते सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी।

– सदर विधायक ने मुख्य प्रवेश द्वार और नवनिर्मित प्रांगण का किया लोकार्पण

– धार्मिक स्थल के विकास से श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। थरियांव क्षेत्र के धर्मदासपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शीतला धाम में विकास कार्यों के पूरा होने से मंदिर परिसर की तस्वीर बदल गई है। विधायक निधि से करीब 45 लाख रुपये की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण और प्रांगण का सौंदर्यीकरण कराया गया है। रविवार को आयोजित समारोह में सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी और सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवनिर्मित द्वार एवं परिसर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था के केंद्र होने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इनका संरक्षण और विकास कराना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मां शीतला धाम के विकास से मंदिर की भव्यता बढ़ने के साथ ही यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। मंदिर परिसर में बैठने और विश्राम की व्यवस्था से दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक ऊषा मौर्या, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, जालिम सिंह एडवोकेट, बच्चा सिंह, दयालू गुप्ता, समरजीत सिंह, विपिन यादव, बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, संगीता राज पासी, रामतीर्थ परमहंस, देवेन्द्र लोधी, शनि लोधी, मनोज लोधी, चौधरी मंजर यार, विनय तिवारी, मो. आरिफ गुड्डा, राजेन्द्र त्रिवेदी, शिवाकान्त तिवारी, मणिप्रकाश दुबे एडवोकेट, बलिराज उमराव एडवोकेट, अरुण यादव, रवीन्द्र यादव एडवोकेट, मुलायम यादव एडवोकेट, शाबिर अहमद एडवोकेट, सऊद अहमद, अनूप यादव, रत्नेश रत्ना पासवान, नरेश कोरी, अमित मौर्या, सिद्धार्थ कोरी, कपिल यादव, आनन्द लोधी और लाल बहादुर लोधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now