विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं पर इस महाकाव्य की घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करने, इसमें मनगढ़ंत घटनाएं जोड़ने और हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए सरकार से इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की शनिवार को मांग की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा यह संगठन इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के तहत फिल्म के सेंसर प्रमाणपत्र को चुनौती दी जाए। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा कि यह फिल्म केवल नाटकीय तत्व जोड़ने की कोशिश नहीं है, बल्कि उन मूल्यों पर हमला है, जो रामायण का आधार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now