संयुक्त राष्ट्र में ईरान के दूत, गुलामहोसैन दर्ज़ी ने अमेरिका पर अपने देश के खिलाफ घातक हमले करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने वैश्विक संस्था से इस तकनीक की निगरानी करने की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया है। अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरानी राजनयिक ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध के दौरान, हमलों के लिए लक्ष्य चुनने, उन्हें प्राथमिकता देने और सटीक लोकेशन (कोऑर्डिनेट्स) उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक AI टूल्स का सहारा लिया। इस सत्र के दौरान दर्ज़ी ने कहा, “न तो उन्नत तकनीक और न ही निजी कंपनियों की भागीदारी, अमेरिका या इज़रायली शासन को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों के घोर उल्लंघन के लिए जवाबदेही से बचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now