अखिलेश यादव ने पीडीए का घोषणापत्र जारी कर दिया जिसे नाम दिया गया है पीडीए का प्रण पत्र।  हर साल अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दें तो उसे कुछ इसी तरह लच्छेदार शब्दों से नवाजते हैं ताकि वह लोगों के ज़ेहन में बैठ जाए और एक खास बात उनके इस घोषणापत्र की नजर आई है कि बिल्कुल बिहार, कर्नाटक, हिमाचल वाले पैटर्न पर चलते हुए हर साल 5,000 मासिक भत्ता देने का उन्होंने वादा किया है और इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा है कि 5 लाख नौकरियां देंगे। इस बार एक चीज स्पष्ट रखा है कि भले ही सपा की साईकिल पर पीडीए लिख दिया हो। पी से पिछड़ा, डी से दलितऔर ए से अल्पसंख्यक। लेकिन अखिलेश के इस घोषणापत्र से साफ हो गया कि  50 करोड़ तक के जो भी कॉन्ट्रैक्ट- ठेके होंगे वो पीडीए को ही दिए जाएंगे। मायावती ने सपा के घोषणापत्र को लेकर बहुत सुंदर ट्वीट किया है और बताया है कि अखिलेश वाले ए को देखकर हमारे डी वाले डर जाते हैं। आपको याद होगा कि यही अखिलेश थे जब उन्होंने कुछ ही महीने पहले 5 अगस्त को PDA की नई व्याख्या करते हुए इसमें ‘P’ का मतलब ‘पंडित’ बताया। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव PDA में ‘P’ का मतलब ‘पिछड़ा’ बताते थे।  ‘पिछड़ा’ से ‘पंडित’ तक का यह बदलाव यूपी की चुनावी राजनीति में एक अहम पॉलिटिकल संदेश माना जा रहा था। लेकिन ऐसा कुछ भी सपा के घोषणापत्र से फिलहाल तो निकलकर सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now