फोटो परिचय-  अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट की ओर पैदल मार्च करते वीबीजी रामजी कार्मिक।

– नहर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

– मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द निर्णय लेने की उठाई मांग

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निराकरण न होने से आक्रोशित वीबीजी रामजी कार्मिकों ने शुक्रवार को आंदोलन का रास्ता अपनाया। प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिलेभर के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी नहर कॉलोनी में जुटे। यहां से एकजुट होकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।

आंदोलनरत कर्मचारियों ने सम्मानजनक मानदेय, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी अहम जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद लंबे समय से उन्हें सेवा संबंधी सुविधाओं और सुरक्षा के मामले में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि निर्धारित दायित्वों का निरंतर निर्वहन करने के बाद भी उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं बनाई गई है। सेवा शर्तों में स्पष्टता का अभाव और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं न मिलना उनकी प्रमुख समस्याएं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी मानव संसाधन नीति लागू की जाए, ताकि सेवा संबंधी नियम निर्धारित होने के साथ ही भविष्य की अनिश्चितता भी समाप्त हो सके।

पैदल मार्च के समापन पर कार्मिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। इसमें लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।

कार्यक्रम की अगुवाई वीबीजी रामजी कार्मिक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने की। महासचिव राकेश दयाती के साथ संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमदत्त निर्मल, प्रकाश सिंह और वैभव गुप्ता ने भी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस मौके पर राकेश देहाती, शिवप्रकाश तिवारी, महेश वर्मा, राम सिंह, श्रीनाथ तिवारी, कौशलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, देवक श्रीवास्तव, विजय कुमार, पवन कुमार, जफर अब्बास, ज्योति गुप्ता, रविंद्र सिंह, नितिन श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अशोक कुमार, रामलाल, कपिल अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह पासवान, कल्पना, चंद्ररानी, राजेश मौर्या, शिवप्रताप मौर्या, सज्जन पटेल, राकेश तिवारी, जितेंद्र, महेंद्र शुक्ला, लालू प्रसाद, सरवन, अजीत प्रताप, आशीष, शैलेंद्र, अकरम एवं राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now