CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। कोतवाली क्षेत्र के बड़े भीट बाबा मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे रेलवे लाइन के किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने या हादसा माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस शव की पहचान कर सके तो तत्काल कोतवाली पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक के परिजनों को सूचित किया जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now