CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के पत्र के क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गाटा संख्या 753 पर स्थित मंगी मकबरा पर विगत 11 अगस्त को हुए विवाद के दृष्टिगत प्रश्नगत प्राचीन इमारत की सुरक्षा एवं क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एक अस्थायी पुलिस चौकी खोले जाने की अपेक्षा की गयी थी। जिसके क्रम में तीन सितंबर को प्रश्नगत प्राचीन इमारत की सुरक्षा एवं क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एक अस्थायी पुलिस चौकी रेड़इया खोले जाने का आदेश निर्गत किया गया था। इसलिए अस्थायी पुलिस चौकी रेड़इया के प्रभावी संचालन एवं भौगोलिक सीमांकन हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गोपालनगर, आदर्श नगर उत्तरी, रेड़इया, नई बस्ती, मैकू का पुरवा को अस्थायी पुलिस चौकी का कार्यक्षेत्र निर्धारित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now