विशेष सहयोग करने वालों को सम्मानित करते अटेवा पदाधिकारी।
– अटेवा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर सांैपी जिम्मेदारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक जिलाध्यक्ष निधान सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशन शहीद स्वर्गीय डॉ रामाशीष सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय ने गत वर्ष की सदस्यता से प्राप्त आय एवं विभिन्न कार्यक्रमों में व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में ब्लॉकों के साथियों, पदाधिकारियों से आंदोलन के संबंध में विचार लिए गए। सभा में वर्तमान सत्र 2025-26 में 50 से अधिक सदस्यता करने वाली बहन एवं 100 से अधिक सदस्यता कराने वाले शिक्षक कर्मचारी साथियों का सम्मान भी किया गया। संगठन में विशेष सहयोग हेतु डॉ. साधना यादव, विमलेश कुमारी, तरुण सिंह, योगेश कुमार पटेल, वीर महेंद्र, हरीश कुमार, रावेन्द्र कुमार और बाबूलाल पाल, उमा शंकर साहू, सै. हेमचन्द्र चैधरी, पुनीत वीर विक्रम का सम्मान भी किया गया। कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर डा. साधना यादव को जिला संरक्षिका महिला प्रकोष्ठ, विनोद कुमार वर्मा ब्लाक अध्यक्ष मलवां को जिला संगठन मंत्री, अजय पाल सविता कोषाध्यक्ष खजुहा को तहसील प्रभारी बिंदकी, कैलाश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मलवां, राजेन्द्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष तेलियानी को जिला मंत्री, रावेन्द्र सिंह महामंत्री लेखपाल संघ को जिला सहसंयोजक अटेवा, कल्पना चैहान ब्लॉक मंत्री खजुहा रुचि सिंह ब्लॉक संयोजिका का खजुहा मनोनीत किया गया। बैठक में राकेश सिंह, नीलम सिंह, विनीता मौर्य, मधु यादव, विजयरत्ना प्रतिमा उमराव, प्रीति श्रीवास्तव, हेमचंद चैधरी, अजय सिंह, वेद प्रकाश, शिवकरन, लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार पाल, नीरज उत्तम, कुंवर रंजीत सिंह, साकेत कुमार सेन, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रताप सिंह, नवल यादव, पुनीत वीर विक्रम, सुमेर कुमार, रामबाबू, रामप्रकाश, विनोद वर्मा, दीपक कुमार, रोशन लाल, अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, केश कुमार, प्रेम नंदन, सुमित शर्मा, नीरज गुप्ता, जल निगम के अध्यक्ष मेहताब आलम आदि शिक्षक एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now