– शिक्षा जगत से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर मंथन व भविष्य की दिशा होगी तय

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल, जिला मंत्री अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बलराम, आय व्यय निरीक्षक देवी प्रसाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह चैहान एवं अतुल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि संघ का 58 वां राज्य सम्मेलन 08, 09 एवं 10 जनवरी को किशोरी रमण इंटर कॉलेज मथुरा में मनाया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे।
सम्मेलन के प्रथम दिवस पर केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह, मथुरा सांसद हेमा मालिनी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश डॉ. महेन्द्रदेव व कुलपति मंगलायतन विश्वविद्यालय प्रो. पीके दशोरा की उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन के द्वितीय दिवस में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चैधरी, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर समरवीर, केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं अध्यक्ष जिला पंचायत मथुरा किशन सिंह चैधरी सहित संगठन के सशक्त स्तंभ ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा की उपस्थिति रहेगी। यह राज्य सम्मेलन शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षिक उन्नयन, सेवा शर्तों में सुधार एवं संगठन की मजबूती के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। सम्मेलन में शिक्षा जगत से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन एवं भविष्य की दिशा तय की जाएगी। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा तीन दिवसीय विशेष अवकाश प्रदान किया गया है। संघ के नेताओं ने शिक्षक साथियों एवं शिक्षिका बहनों से सपरिवार, ससम्मान एवं सक्रिय सहभागिता निभाने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now