– परिवहन विभाग की ओर से लगातार चलाया जा रहा अभियान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रतीक मिश्र ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन कर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। कार्यालय में स्थित टेस्टिंग ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट देने आये नये अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया एवं उनको सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलायी गयी, जिसमें मुख्यतः हेलमेट लगाने हेतु, सीटबेल्ट का प्रयोग किये जाने हेतु, शराब पीकर वाहन न चलाये जाने हेतु, गलत दिशा में वाहन को न चलाये जाने हेतु, ओवरस्पीडिंग से वाहन न चलाये जाने हेतु एवं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त माह के अन्तर्गत वाहनों (ट्रक/ई-रिक्शा/स्कूली वाहन/बस/टैक्टर ट्राली आदि वाहनों पर) रेट्रो-रिफलेक्टिव टेप लगाकर वाहन चालकों विस्तृत जानकारी दी गयी है। सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम करके भी सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत हेलमेट 83, सीटबेल्ट-15, मोबाइल फोन-5, नम्बर प्लेट-13, बिना डी०एल०-22, नो पार्किंग-05, प्रेशर हार्न हूटर-5, ओवरलोड 15 आदि विभिन्न अभियोगो में प्रवर्तन कार्यवाही कर वाहनों का चालान किया गया। सभी जनपदवासियो से अपील किया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें।
