– दर्जनों लोगों को काटकर किया घायल, लोगों में भय
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। नगर के अयोध्या मंदिर मैदान में रात दस बजे के बाद आवारा कुत्तों का झुंड दिखाई देने लगता है। थोड़ी सी चूक होने पर अपना शिकार राहगीरों को बना लेते हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के हथगाम, पट्टीशाह में भी आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इतना ही नहीं इन सैकड़ों की संख्या में आवारा कुत्तों का झुंड बंदरों की भांति लोगों के घरों में घुस जाता है। यहां तक कि घऱ के बाहर दरवाज़े के पास बैठकर कुछ खाना व नास्ता करना भी अब मुश्किल हो गया है। ये कुत्ते हाथों से खाने-पीने की वस्तुओं को उठा ले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राह चलते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना है। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now