पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो महीने की बेटी सहित सात लोगों की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फारूक उर्फ फारोकय के रूप में हुई है। आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद उसने घर में मौजूद रिश्तेदारों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में आरोपी के दो भाई और उनकी पत्नियां, साथ ही उसकी अपनी पत्नी और उसकी दो महीने की बेटी शामिल हैं। इस घटना का कारण घरेलू कलह को बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now