CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अपना दल यस के पटेल नगर स्थित कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन परिचय की जानकारी दी एवं कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 1924 में बिहार राज्य के दरभंगा जिले में हुआ था। वह बिहार के मुख्यमंत्री रहे जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। जनता की सेवा और उनके हितों की रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण के कारण उन्हें जननायक की उपाधि प्राप्त हुई। उनके जीवन पर पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा किया। बैठक के बाद कर्पूरी ठाकुर चौराहा में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान दीपू पटेल, डॉक्टर एन आर शर्मा, सर्वेश पटेल, आलोक पांडे, कांति कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, बृजेश कुमार पाल,रामबाबू पटेल, राजेश कुमार पटेल, राम बहादुर, सुनील पटेल, बृजेश कुमार पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now