एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
– अधिवक्ता व ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। फिल्म घूसखोरी पंडत पूरे देश में ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में खागा तहसील परिसर में अधिवक्ता साथियों सहित अन्य ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन यूपी जिला अधिकारी को सौपा, प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी किया गया।
राजनीतिक दलों द्वारा एक तरफ जहां पूरे समाज को जाति धर्म समुदाय में बांटने का उपक्रम किया जा रहा है। वहीं फिल्मी जगत के माध्यम से भी ब्राह्मण समुदाय को टारगेट करते हुए घूसखोरी पंडत टाइटल की फिल्म लॉन्च किया गया है जिससे पूरे देश के ब्राह्मण द्वारा विरोध किया जा रहा है। ब्राह्मण समुदाय का आरोप है कि ये फिल्म केवल ब्राह्मण समुदाय को अपमानित करने के लिए ही बनाई गई है जो किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगी, इसका विरोध किया जाएगा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्तमान समय में देश विरोधी ताकतें सुनियोजित तरीके से समाज में विद्वेष फैलाना चाहती हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने फिल्म घूसखोर पंडत का हवाला देते हुए कहा कि इसका निर्माण तथाकथित ब्राह्मण नीरज पाण्डेय ने किया है। जिसमें मनोज वाजपेयी ने अभिनय किया है और रितेश शाह ने निर्देशन किया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि फिल्म का प्रकाशन और प्रचार तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता, अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी विवादित फिल्म बनाने की हिम्मत न कर सके। इस मौके पर केशचन्द्र मिश्रा, आनंद मोहन त्रिपाठी, जगत नारायण तिवारी, रामसखा द्विवेदी, अरविंद पांडेय, राजेश द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, जितेंद्र द्विवेदी, राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, बलवंत सिंह, आशुतोष पांडेय, कृष्णकांत त्रिवेदी, अंशुमान शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह, आनंद मोहन त्रिपाठी, महेश सिंह, अरुण, अनूप कौशल, दुर्गेश अवस्थी, राहुल तिवारी, लक्ष्मीकांत अवस्थी, अंकित, योगेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
