CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्प्रति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामालियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से सम्बन्धित कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां 06 मार्च तक प्राप्त की जा रही हैं। आयोग द्वारा निर्धारित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।
मतदान केन्द्रों पर आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था की जायेगी तथा सभी पदाभिहित अधिकारी पूर्वाह्न 10.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक उपस्थित रहेगें। प्रत्येक बीएलओ के पास 06 फरवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची की प्रति, एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लिकेट) मतदाताओं की सूची, नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी की सूची भी उपलब्ध रहेगी। दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6 ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगें। विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनाया जायेगा, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जायगी। प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फार्मों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जायेगा। समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्टों का भी सहयोग प्राप्त किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सभासद, ग्राम प्रधान एवं वॉलेन्टियर से भी नियमानुकूल सहयोग प्राप्त किया जायेगा। विशेष अभियान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान दिवस में बूथों का भ्रमण किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अर्ह नागरिकों से अपील की गयी है कि अपने निकटम मतदान केन्द्र पर बी०एल०ओ० से फॉर्म 6 प्राप्त कर घोषणा पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों सहित भरते हुए अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now