CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। अवध बार लखनऊ में विधि व्यवसाय में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की 22 फरवरी को लोहे की रॉड और लाठी डंडों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में मॉडल बार एसोसिएशन खागा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
माडल बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में मांग किया कि मृतक सुभाष चंद्र मिश्रा के परिजनों को तत्काल एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। मृतक अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के परिवार की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मृतक अधिवक्ता के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। वकीलों ने बताया कि प्रदेश में लगातार वकीलों की हत्याये हो रही है प्रशासन निरंकुश बना हुआ है वकीलों की सुरक्षा के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करवाना जरूरी हो गया है। इस मौके पर अधिवक्ता महामंत्री मलखान सिंह यादव एडवोकेट, रामसखा द्विवेदी एडवोकेट, अजय त्रिपाठी एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट, अरविंद कुमार पांडेय एडवोकेट, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, बांकनाथ गोस्वामी एडवोकेट, मो यूसुफ एडवोकेट, लोधी लक्ष्मी देवी एडवोकेट, संजय सिंह एडवोकेट, इसराइल फ़ारूक़ी एडवोकेट, राम सुमेर यादव एडवोकेट सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
