लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिम ट्रेनर दीपक कुमार से हुई मुलाकात की सराहना करते हुए उनकी साहस और देशभक्ति की प्रशंसा की। अपनी मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए गांधी ने लिखा कि सद्भाव और प्रेम की विचारधारा लाखों भारतीयों के दिलों में बसी है, लेकिन उनके मन में भय भी है – दीपक ने अपने साहस से उन सभी को सही राह दिखाई है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग नफरत फैलाने और समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वे वास्तव में कायर हैं – उनसे कभी मत डरो। दीपक ने हमारे तिरंगे और हमारे संविधान की रक्षा की है। उन्होंने नफरत के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर कमजोरों की रक्षा की – इससे बड़ी देशभक्ति और कोई नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now