CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से उन्नयन हेतु चयनित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिन्दकी में आधुनिक तकनीक से युक्त फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेंट में प्रवेश हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। उक्त कोर्स को पूर्ण करने के उपरान्त अभ्यर्थियों का उत्कृष्ट अधिष्ठानों में सेवायोजन हेतु प्रयास किया जायेगा।
फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट के लिए 5 वीं पास एवं चार वर्ष का इलेक्ट्रिक व्हीकल का अनुभव या 8 वीं पास एवं एक वर्ष का इलेक्ट्रिक व्हीकल का अनुभव या 9 वीं पास या ऑटोमोटिव वासर लेवल-2 प्रमाण पत्र एवं दो वर्ष का इलेक्ट्रिक व्हीकल का अनुभव, आयु 18 वर्ष, इलेक्ट्रिक व्हीलर सर्विस असिस्टेंट के लिए 8 वीं पास एवं निरन्तर स्कूली शिक्षा प्राप्त करते हुए या 8 वीं पास एवं 01 वर्ष का इलेक्ट्रिक व्हीकल का अनुभव या 8 वीं पास एवं 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स या हाईस्कूल पास या ऑटोमोटिव वासर लेवल-2 प्रमाण पत्र एवं 02 वर्ष का इलेक्ट्रिक व्हीकल का अनुभव, पूर्व आवश्यक लाइसेंस व प्रशिक्षण, लाइसेंस व बेसिक कम्प्यूटर स्किल आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र व प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल व चार पासपोर्ट साइज फोटो आदि के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर अथवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिन्दकी में प्रवेश हेतु एक सप्ताह के अन्दर उपस्थित होकर वेबसाइट पर पंजीकरण करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now