– बीच बचाव करने आयी मां को भी मारा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में उधारी का पैसा मांगने पर दबंग पडोसियों ने 32 वर्षीय युवक को लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी हमलावरों ने पीट दिया।
जानकारी के अनुसार अजमतपुर गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी का पुत्र दीपक कुमार तिवारी को गांव के ही दीपक भाई सूरज रिश्तेदार अंकित राजकुमार पुत्र चौतू ने लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन मां मंजू लता देवी पुत्र को बचाने आयी तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया। घायलावस्था में दीपक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि राजकुमार ने दीपक से 50 हजार रूपये उधार लिया था कई महीने बीत जाने के बाद जब उसने अपने उधारी के पैसे मांगे तो राजकुमार के पुत्र दीपक सूरज वच अन्य दो लोग अंकित व स्वयं राजकुमार ने उसके पुत्र को बुरी तरह पीट दिया। उधर जब थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उनकी तहरीर न लेकर अपने मन मुताबिक तहरीर खिवाकर ली है। घायल के परिजनों का कहना है कि दबंग पीडित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
