CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में सोमवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी ने उस वक्त घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी गांव निवासी सुंदरलाल की पुत्री बुद्धरानी ने सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे उस समय फांसी लगा लिया जब घर के लोग अपने-अपने कामों पर चले गए थे। जबकि मां दूसरे घर में मजदूरी के लिए गई थी। इसी बीच मौका पाकर किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो परिजनों को सूचना दिया। जिस पर रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now