पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।
– वीडियो वायरल होने पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, कार्रवाई की उठी मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर महोई गांव में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का विवादित बयान सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं जिस दिन ईद होगी, हम होली खेलेंगे, खून की होली खेलेंगे। आप एक को मारोगे हम आपके कितने लोगों को मारेंगे, ये कल्पना से परे है।
यह बयान ईद के प्रमुख त्योहार के संदर्भ में दिया गया। बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय मुस्लिम समाज में भारी नाराजगी फैल गई है। विभिन्न वर्गों के लोग सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं और इसे सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब वीडियो पर आलोचना बढ़ी तो मुखलाल पाल ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उनका मकसद किसी को आहत करना नहीं था, बल्कि वे दिल्ली में चल रहे एक बयान के संदर्भ में बात कर रहे थे। यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं और वीडियो हटा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या एक्शन सामने नहीं आया है। वीडियो की सत्यता और पूरे संदर्भ की जांच की मांग भी उठ रही है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग शांति बनाए रखने के साथ-साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। प्रशासन की नजर इस घटना पर बनी हुई है, क्योंकि ऐसे भड़काऊ बयान सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित कर सकते हैं। आगे की जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now