– हादसे में एक घायल, इलाज जारी
CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर कबरहा के पास सोमवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए धाता सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के जमोटी का डेरा मजरे मटिहा गांव निवासी रामसुमेर का 19 वर्षीय पुत्र अनुज सिंह अपने साथी सुनील व जय सिंह पुत्र बृजेश सिंह 22 निवासी जयचन्द्रपुर थाना थरियांव के साथ बाइक से धाता थाने के हिनौता गांव जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कबरहा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अनुज सिंह व जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील का इलाज किया जा रहा है। उधर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now