वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग को बड़ी मजबूती मिली है। यूपी-112 आपातकालीन सेवा के तहत जनपद को दो नए चार पहिया इनोवा क्रिस्टा वाहन प्रदान किए गए हैं।
इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी यूपी-112 राम केवल पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आधुनिक वाहनों की तैनाती विशेष रूप से शहरी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की जाएगी, जिससे आपातकालीन स्थितियों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से यूपी-112 सेवा की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now