कार्यालय में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– त्वरित निस्तारण करने के दिए सख्त निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में आम जनता की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान में तेजी लाने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। कोई भी शिकायत लंबित न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को नियमित फीडबैक दें और समस्या का समाधान होने तक फॉलो-अप करें। यह कार्यक्रम पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जैसे थाने में लंबित मामलों, सुरक्षा संबंधी मुद्दों और अन्य शिकायतों को रखा। एसपी ने हर शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने भी कहा कि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे, इसके लिए हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now