चाइल्ड केयर का फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जन्म जात समस्याओं के चलते समय से बोलने व सामान्य तरीके से जीवन शैली की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के अभिभावकों के लिये वरदान बनकर जनपद में शुरू की गई सर्विस एबिल्टीज अन लीशड भारत चाइल्ड केयर का उद्घाटन ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे बच्चों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया।
संचालक डॉ प्राप्ति सक्सेना ने बताया कि जन्म से अनेक समस्याओं का सामना पर रहे बच्चों के लिए चाइल्ड केयर हॉउस की शुरुआत की गई है। जिसमें बच्चों को अनेक सर्विसों के माध्यम से मुख्य धारा में लाने का काम किया जाएगा। बच्चों के लिये ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियो थैरेपी, लैंग्वेज थेरेपी, स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, सेंसरी थेरेपी, सेरेब्रेल थेरेपी, ऑटिज़्म, एडीएचडी, स्पीच डीले, डेवलपमेंट डिलें डाउन सिंड्रोम, आदि थेरेपी के माध्यम से बच्चों संबंधी समस्याओं जैसे बच्चे के समस्य से न बोल पाना, समय अनुसार न चलना, खाने पीने में कठिनाई, बातें समझ न पाना, पढ़ाई लिखाई में मन न लगना, सुनने में समस्या, जन्म सम्बन्धी समस्या आदि का थेरेपी के माध्यम से ट्रीटमेंट किया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
