व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
एसपी ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान तमाम व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now