CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला पोजेपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालीजनो पर हत्या करने का अरोप लगाया। पुलिस ने पूंछतांछ हेतु पति को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पोजेपुर निवासी अमरजीत की पत्नी अनीता देवी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई तेज बहादुर निवासी रनियां जिला कानपुर देहात ने बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं बल्कि ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं मृतका ससुर श्रीराम ने बताया कि उसकी बहू का मानसिक संतुलन ठीक नही ंथा। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पीडित द्वारा थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now