CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम छिवलहा में मानसिक तनाव के चलते 42 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी शिवपूजन शर्मा का पुत्र महेश शर्मा उर्फ दीपक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पिता के अनुसार पुत्र शराब पीने का आदी था और रात नशे में धुत होकर आया और रात में पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। आज सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now