बार की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत करते अधिवक्ता असलम शेर खां व जिला जज को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता मो0 रेहान उर्फ सदफ।
– अधिवक्ताओं के मान सम्मान व हितों की करेंगे रक्षा: बाबू सिंह
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज सुधीर कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से राजेश उपाध्याय, न्यायाधीश दुर्घटना बीमा दावा न्यायाधिकरण शिवचंद्र समेत न्यायिक अधिकारियों ने शिरकत की।
इस दौरान जिला बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा समेत सभी अन्य सदस्यों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिव प्रकाश अग्निहोत्री द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि जिला जज व डीबीए अध्यक्ष बाबू सिंह, महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा को प्रतीक चिन्ह देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने स्नेह देकर उन्हें जिताने का कार्य किया है। नवीन कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों के लिये एव उनके मान सम्मान की रक्षा करने का काम करेगी। इस मौके पर अवसर में एल्डर कमेटी के सदस्य बाबू प्रसाद दीक्षित, रामप्यारी मौर्य, नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, सुशील मिश्रा, हंसराज सिंह, मणि प्रकाश दुबे, राकेश वर्मा, हितेंद्र सिंह, इन्द्र कुमार सिंह चैहान, निवर्तमान अध्यक्ष गया प्रसाद द्विवेदी, महामंत्री जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, अशोक अवस्थी, जगनायक सिंह यादव, कमलेश शुक्ल, अरुणेश पाण्डेय, वसीम अंसारी, विपिन यादव, सुधीर तिवारी, मंदीप मिश्र, अशोक शुक्ल, हरिश्चंद्र यादव, अमित यादव, दिलीप पटेल समेत बड़ी संख्या ने अधिवक्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता मो. रेहान सदफ द्वारा न्यायिक अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बबलू यादव एडवोकेट, मो. आमिर एडवोकेट, असद अली, अमित यादव आदि रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

जिला बार की नवीन कार्यकारणी का स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता मो. असलम शेर खान के नेतृत्व में किया गया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करने के साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व डीबीए अध्यक्ष सुशील मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now