. एनसीसी बटालियन में हुआ आयोजन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। 60 यूपी बटालियन एनसीसी में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सात मई से ध्वजारोहण के साथ की गई थीए जिसका समापन शनिवार को विशेष समारोह के रूप में हुआ। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल बृजेश पठानिया ने देश के सशस्त्र बलों के उन वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीए जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कर्नल पठानिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनाने का मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों के बहुमूल्य योगदान को जन.जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों और समाज को यह संदेश देना जरूरी है कि देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बल हर परिस्थिति में जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और सेना के प्रति सम्मान बढ़ता है। कार्यक्रम में विभिन्न आम्र्ड फोर्स से जुड़े भूतपूर्व सैनिकए अधिकारीगणए केंद्रीय व राज्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और वीर जवानों के योगदान को याद किया गया।
