CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के अंचित पटाई गांव निवासी पितम्बर लाल का पुत्र सुनील कुमार घर से यह कहकर निकला कि वह अपनी मौसी आशा देवी के यहां बसवा गांव जा रहा है। तभी सतनरैनी के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now