CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कोतवाली क्षेत्र के गुखुरुवापुर गांव के समीप बाग में लगभग 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकते हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ठाकुर सिंह के बेटे डुलडुल सिंह के रूप में हुई है। गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए बाग की तरफ गई थीं। तभी उन्होंने जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह को दी। बाद में पुलिस को सूचना गई दी गई। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है क्योंकि इस परिवार के साथ किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के पिता ठाकुर सिंह ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा गुखुरुवापुर गांव के समीप शैलेन्द्र सिंह की सरिया-सीमेंट की दुकान पर पल्लेदारी का काम करता था। ठाकुर सिंह खुद मजदूरी करते हैं। मृतक तीन भाइयों में मंझिला था। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पेड़ से शव को लटकता हुआ देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के दादा रामचन्द्र ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now