केक काटकर मदर्स डे मनाते बच्चे व अभिभावक।
– बच्चों व उनकी माताओं से सहभागिता कर कार्यक्रम को बनाया यादगार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के बचपन प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के बीच मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अवसर को यादगार बना दिया।
समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, आकर्षक गतिविधियां व नान फायर कुकिंग एक्टिविटी का आयोजन हुआ। जिसमें माताओं व बच्चों ने मिलकर हिस्सा लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरू होती है। उनका स्नेह त्याग व संस्कार समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया। जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरा वातावरण खुशी, उत्साह एवं पारिवारिक सनेह से सराबोर रहा। जिसमें अध्यापिका श्रेया गुप्ता, निकिता अग्निहोत्री, जानवी गुप्ता, साधना तिवारी एवं सभी अध्यापक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now