मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए युद्ध विराम के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक कड़े संदेश में ट्रंप ने इस प्रस्ताव को “पूरी तरह से अस्वीकार्य” बताया। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति को संकट में डाल दिया है। इस युद्ध ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम, समुद्री मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है जिससे कई देश ईंधन की कमी का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित ‘प्रतिनिधियों’ का जवाब पढ़ा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया – यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।’’

इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर लगभग 50 वर्षों से अमेरिका के साथ खेल खेलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब वे ज्यादा समय तक खुश नहीं रह पाएंगे।’’ ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ से कहा, ‘‘मुझे उनका पत्र पसंद नहीं आया। यह ठीक नहीं है। मुझे उनकी प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई।” हालांकि उन्होंने ईरान के जवाब के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसी बीच, रिपब्लिकन पार्टी से सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप को अब सैन्य कार्रवाई करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों की सराहना करता हूं, जो ईरानी आतंकवादी शासन के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाश रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now