इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हलफनामा दाखिल कर यह पुष्टि करने का निर्देश दिया कि क्या उसने हाल में धनशोधन के एक मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गिरफ्तार करते समय उन्हें गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दी थी। इस मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की पीठ ने 78 वर्षीय आजम खान की ओर से दाखिल एक रिट याचिका पर यह निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now