21 मई, गुरुवार को लैंडिंग के दौरान विमान के पिछले हिस्से में किसी तरह की टक्कर होने के बाद दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को रोक दिया गया। एयरलाइन ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग, जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे, सुरक्षित है और वे सामान्य रूप से विमान से उतर गए। विमान का पिछला हिस्सा अचानक रनवे से टकरा गया, जिससे कुछ पल के लिए यात्रियों की सांसें अटक गईं।  इस विमान में 179 लोग सवार थे। एयर इंडिया ने बताया कि विमान संख्या AI2651 को विस्तृत जांच के लिए रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now