आज का बॉलीवुड स्पेशल: आज मनोरंजन जगत में एक तरफ जहां पुरानी यादें और रिश्तों के नए खुलासे सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़े सितारों की कानूनी जंग और बॉक्स ऑफिस के महामुकाबले ने हलचल तेज कर दी है। एक तरफ जहां सुष्मिता सेन के ‘गोल्ड डिगर’ विवाद पर सालों बाद ललित मोदी ने चौंकाने वाला बयान देकर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान की कानूनी टीम और फिल्म के निर्माताओं के बीच ठन गई है। इसके अलावा, रणबीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद में नया मोड़ आने, कंगना रनौत के शुरुआती दिनों के संघर्षों के खुलासे और इस महीने बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही बड़ी फिल्मों की टक्कर ने सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
……………………………………………………………………………………………………..
पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने साल 2022 में सुष्मिता सेन के साथ
बहुचर्चित रिश्ते और उससे जुड़े विवाद पर लंबे समय बाद खुलकर बात की है
साल 2022 में जब दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ था, तब सोशल मीडिया पर
सुष्मिता सेन को ‘गोल्ड डिगर’ (पैसे के लिए रिश्ता रखने वाली) कहकर
काफी ट्रोल किया गया था, जिसका अब ललित मोदी ने जवाब दिया है
ललित मोदी ने इंटरव्यू में पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन का खुलकर बचाव किया है
उन्होंने रिश्ते की सच्चाई बताते हुए खुलासा किया कि जब वे दोनों साथ थे,
तब उनके रिश्ते के दौरान का सारा खर्च खुद सुष्मिता सेन ही उठाती थीं
मजाकिया और बेबाक अंदाज में ललित मोदी ने खुद को एक
“पाला-पोसा बॉयफ्रेंड” करार दिया, जिस पर पैसे खर्च किए जाते थे
ललित मोदी ने कहा कि अगर किसी को कोई टैग देना ही है, तो उन्हें खुद को
‘डायमंड डिगर’ कहना चाहिए, उन्होंने सुष्मिता के रूप में एक हीरा ढूंढा था
……………………………………………………………………………………………………..
FWICE पर हुआ केस- रणवीर सिंह के समर्थन में आए प्रोड्यूसर्स
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘डॉन 3’
को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है
फिल्म फेडरेशन (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह पर लगाए गए
नॉन-कोऑपरेशन ऑर्डर के खिलाफ दिग्गज
फिल्म निर्माता टी.पी. अग्रवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है
इस बीच, पद्मिनी कोल्हापुरे और कई बड़े फिल्ममेकर्स ने
FWICE के इस एक्शन पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा है कि
पूरा इंडस्ट्री इस समय रणवीर सिंह के साथ खड़ा है
……………………………………………………………………………………………………..
‘काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान का लीगल एक्शन
अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर
सलमान खान की लीगल टीम ने मेकर्स को नोटिस भेजकर फिल्म
पर रोक लगाने और पोस्टर हटाने की मांग की है
इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी का कड़ा बयान आया है
उन्होंने कहा, “यह सलमान खान की बायोपिक नहीं है,
बल्कि बिश्नोई समुदाय के संघर्ष पर आधारित है। अभी सिर्फ
पोस्टर रिलीज हुआ है, बिना टीज़र देखे नोटिस भेजना जल्दबाजी है
हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे, किसी दबाव में नहीं झुकेंगे”
……………………………………………………………………………………………………..
कंगना रनौत : ‘गैंगस्टर’ के बोल्ड सीन्स देखकर बेहद नाराज हुए थे माता-पिता
एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को
याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ में
उनके बोल्ड सीन्स देखकर उनकी मां और परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे
उन्होंने कहा कि उस समय मां की बातें सुनकर उनका दिल टूट गया था,
लेकिन परिवार के उन अनुभवों और बंदिशों ने ही उन्हें आगे चलकर
फिल्मों में मजबूत महिला किरदार चुनने के लिए प्रेरित किया
……………………………………………………………………………………………………..
12 जून को इम्तियाज अली और कंगना रनौत के बीच महामुकाबला
इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है
12 जून को दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी।
एक तरफ इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’
रिलीज हो रही है, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ दस्तक देने जा रही है
नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं
……………………………………………………………………………………………………..
